फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रुद्रपुर के अतिक्रमण पर आज फिर से गरजेगी जेसीबी

रुद्रपुर के अतिक्रमण पर आज फिर से गरजेगी जेसीबी

Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के अतिक्रमण पर आज फिर से गरजेगी जेसीबी

विज्ञापन
रुद्रपुर शहर के अतिक्रमण पर आज फिर से नगर निगम की जेसीबी गरजेगी। एक माह से अधिक समय की मोहलत देने के बावजूद कई दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नहीं तोड़े हैं। अतिक्रमण को लेकर मनमानी कर रहे कुछ दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण तोड़ने के लिए मोहलत दी थी। इसके बाद नगर निगम ने कई दुकानदारों को नोटिस भी थमाए थे। लेकिन, अभी तक कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे का अतिक्रमण नहीं तोड़ा है। वहीं, कुछ दुकानदारों ने फिर से फुटपाथ पर सामान बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सुबह करीब 10 बजे से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर में चिन्हित 1188 अतिक्रमण में से अभी तक 339 अतिक्रमण पर ही कार्रवाई हो सकी है। मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की रणनीति को लेकर रविवार को रुद्रपुर नगर निगम में अधिकारियों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed