{"_id":"59d7ce524f1c1b87698b4702","slug":"171507315282-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मेला === जिले में रवाना किए तीन प्रचार रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मेला === जिले में रवाना किए तीन प्रचार रथ
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। मुख्यमंत्री ने कृषक महोत्सव रवि-2017 का उद्घाटन करते हुए जिले की न्याय पंचायतों के लिए तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ छह से 15 अक्तूबर तक 27 न्याय पंचायतों में किसानों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। महोत्सव के माध्यम से किसानों को नई तकनीक की जानकारियां भी दी जाएंगी और किसानों से सुझाव भी लिए जाएंगे। मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि प्रचार रथ के जरिए किसानों को लागत कम करने, जैव उर्वरक और जैव रसायन का इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंतनगर में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) भवन का उद्घाटन किया। इसमें पंतनगर चैप्टर का कार्यालय स्थापित होगा, जो अभी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में है। संस्था की ओर से चलायी जाने वाली एसोसिएट मेंबर ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (एएमआई) की उपाधि के लिए पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इस उपाधि का ‘बी’ सर्टिफिकेट बीटेक की उपाधि के बराबर होता है, जो सेवारत तकनीकी कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता में वृद्धि के लिए सहायक है। इस मौके पर कुलपति प्रो. एके मिश्रा आदि मौजूद रहे।