फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17 year old boy dies after being hit by e-rickshaw in khatima

Accident: ई-रिक्शा की चपेट में आने से 17 साल के लड़के की मौत, दो घायल; आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था रिजवान

Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

खटीमा में ई-रिक्शा की चपेट में आने से मंगलवार रात एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक किशोर आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
17 year old boy dies after being hit by e-rickshaw in khatima
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में ई-रिक्शा की चपेट में आने से मंगलवार रात एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक किशोर आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

 

भूड़ निवासी रिजवान (17) पुत्र मोहम्मद यामिन मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथियों के साथ सितारगंज मार्ग के किनारे टहल रहा था। तभी पीछे से आए सामान से लदे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी दौरान ई-रिक्शा के टायर के नीचे से रिजवान बुरी तरह घायल हो गया। घायल रिजवान और उसके दो साथियों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। रिजवान की हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे एंबुलेंस से पीलीभीत स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- केएमवीएन का 49वां स्थापना दिवस: कुमाऊं कमिश्नर ने सभी को बधाई दी, कहा- सैलानियों से KMVN को मिली नई पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किशोर की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पांच बहनों और तीन भाईयों में रिजवान सबसे छोटा था। इधर, दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों की इलाज के बाद हालात सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed