{"_id":"68755439f2cb082e7d09f9a9","slug":"16-surgery-performed-in-three-months-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-127230-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन महीने में 16 बच्चों की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन महीने में 16 बच्चों की सर्जरी
Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएचएम के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 16 बच्चों की जटिल बीमारी की सर्जरी कराई है। छह बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराए गए। 60 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। आरबीएसके की 18 टीमों ने अप्रैल से जून तक स्कूलों और आंगनबा ड़ी केंद्रों में 1,01,927 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 82 बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन बच्चों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया।
न्यूरल ट्यूब दोष पीड़ित दो बच्चों, क्लब फुट के चार, कूल्हे के डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया के दो, जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) के सात, हाइड्रोसिफ़लस से ग्रसित एक बच्चे का ऑपरेशन कराया गया। श्रवण दोष से पीड़ित छह बच्चों को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। एनएचएम के जिला नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि शेष 60 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से बीमार बच्चों की सर्जरी कराई जाएगी।