{"_id":"5cf034bfbdec22073561ce8e","slug":"15592460611-khatima-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय यात्री चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय यात्री चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। चकरपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पीलीभीत के न्यूरिया में परिजनों को सूचना भेज दी है।
पुलिस के अनुसार यूपी के पीलीभीत न्यूरिया निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार चकरपुर स्थित एक स्वीट हाउस में काम करता था। जो रोज सुबह ट्रेन से आता और शाम वाली ट्रेन से लौट जाता था।
बृहस्पतिवार को वह दुकान में काम खत्म कर घर लौटने के लिए टनकपुर से पीलीभीत को जा रही ट्रेन में चढ़ रहा था। इस बीच वह गिर कर ट्रेन की चपेट में आ गया।
जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई पंकज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।