फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाईकोर्ट के आदेश पर हटाई गई सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी

हाईकोर्ट के आदेश पर हटाई गई सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर हटाई गई सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी

विज्ञापन
काशीपुर और सुल्तानपुर पट्टी में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तालाब की भूमि पर वर्ष 1993 से स्थापित की गई पुलिस चौकी वहां से हटा दी गई है। पुलिस चौकी अब साप्ताहिक हाट में बने पुराने भवन से संचालित होगी। अवैध खनन के मामले में सीज किए वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थल चिह्नित कर डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एसएसपी बरिंदरजीत सिंह शनिवार को सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर खनन क्षेत्र में खास निगरानी रखते हुए माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन क्षेत्र में निगरानी के लिए सीपीयू की एक हॉक टीम भी तैनात करने को कहा। एसएसपी ने अवैध और ओवरलोडेड खनन में सीज किए गए वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने के लिए स्थल चयन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि भूमि आवंटन के लिए उक्त रिपोर्ट डीएम को भेजी जा सके।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर शनिवार से ही सुल्तानपुर पट्टी स्थित पुलिस चौकी हटाकर साप्ताहिक हाट स्थित पुराने भवन में स्थानांतरित कर दी गई। बता दें कि उक्त चौकी वर्ष 1993 में तालाब की भूमि खसरा नंबर 803 पर बनाई गई थी। हाईकोर्ट ने सभी तालाबों को कब्जामुक्त करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने अधिकारियों को क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिए। वहां एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, सीओ बाजपुर एमसी बिंजौला, कोतवाल चंचल शर्मा, बाजपुर कोतवाल जेपी जोशी व पट्टी चौकी प्रभारी अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed