{"_id":"5bae7bc0867a5570e55b1be2","slug":"151538161600-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागे किशोर को जीआरपी ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भागे किशोर को जीआरपी ने परिजनों को सौंपा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में दिल्ली से भागे किशोर को जीआरपी ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी एएसआई मुकेश ने बताया कि 13 वर्षीय किशोर नई दिल्ली स्थित घर से बिना बताए आनंद विहार इंटरसिटी एक्सप्रेस से काशीपुर रेलवे जंक्शन पहुंच गया। इस दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान देवेंद्र प्रताप और धर्मेंद्र कुमार को किशोर वहां घूमते मिला। थाने में हुई पूछताछ में किशोर ने अपना नाम वरुण पुत्र संजय नेगी निवासी महावीर इंक्लेव कॉलोनी नई दिल्ली बताया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके मामा चोरपानी (रामनगर) निवासी हरीश रावत के सुपुर्द कर दिया।