{"_id":"59778ff84f1c1b1f698b482a","slug":"151501007864-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिनेट मंत्री आर्य के आश्वासन पर शराब की दुकान के विरूद्ध महिलाओं का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिनेट मंत्री आर्य के आश्वासन पर शराब की दुकान के विरूद्ध महिलाओं का धरना समाप्त
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शनिवार से शराब की दुकान के विरोध में धरना दे रही महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री आर्य से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने दुकान नहीं हटने पर दोबारा धरना देने की चेतावनी भी दी है।
रामनगर मार्ग पर प्रतापपुर में तीन-चार गांवों की महिलाएं शनिवार से शराब के दुकान के सामने धरना दे रही थी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। लोगों ने उन्हें महिलाओं के धरने की जानकारी दी। रात लगभग आठ बजे कैबिनेट मंत्री ने धरनास्थल पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
आर्य से एक सप्ताह में दुकान हटाने का आश्वासन दिया, इस पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने दुकान नहीं हटने पर दोबारा धरना देने की चेतावनी दी। वहां ममता चौधरी, कृष्णा देवी, मीरा रावत, सपना मेहरा, कमला, सुशीला, गोमती, कांता देवी, अनिता, लक्ष्मी आदि थे।