{"_id":"6a2b10b72a521b51a4066b0e","slug":"150-students-fell-ill-after-consuming-a-special-diet-at-pantnagar-university-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-142786-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि में स्पेशल डाइट खाकर 150 छात्र हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि में स्पेशल डाइट खाकर 150 छात्र हुए बीमार
Fri, 12 Jun 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बुधवार रात भोजन करने के बाद करीब 150 छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्पेशल डाइट के तहत परोसे गए चिकन, पनीर और रसमलाई खाने के कुछ ही देर बाद छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। आननफानन सभी छात्रों को विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी गई जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पटेल भवन छात्रावास में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के लगभग 185 छात्र रहते हैं। बुधवार रात को विशेष भोजन का आयोजन किया गया था जिसमें करीब 150 छात्रों ने भोजन किया। भोजन के कुछ समय बाद ही बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी जिससे छात्रावास और अस्पताल में पूरी रात अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बीमार छात्रों ने मेस संचालक पर घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे पहले भी दो बार खाने में कीड़े निकल चुके हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीमार हुए छात्रों को अस्पताल ले जाने और वहां से वापस छात्रावास लाने का सिलसिला रातभर चलता रहा।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. एसके कश्यप ने मेस संचालन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चीफ वार्डन डॉ. एसएस गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है जिसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, छात्रों ने पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से भी की है।