फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्रवर्तन निदेशालय कर सकता है भूमि मुआवजा घोटाले की छानबीन

प्रवर्तन निदेशालय कर सकता है भूमि मुआवजा घोटाले की छानबीन

Tue, 05 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय कर सकता है भूमि मुआवजा घोटाले की छानबीन
रुद्रपुर। बहुचर्चित एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय भी शामिल हो सकता है। अभी तक पुलिस विभाग द्वारा गठित एसआईटी टीम घोटाले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के बाद एसआईटी घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा भी बढ़ा सकती है। हालांकि एसआईटी को अभी तक प्रवर्तन निदेशालय से इस मामले में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी जहां परत दर परत घोटाले के राज से पर्दा उठा रही है वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय भी घोटाले की छानबीन में शामिल हो सकता है। प्रवर्तन निदेशालय मनी लांड्रिंग के ऐसे किसी भी मामले की छानबीन कर सकता है, जिसमें काले धन को वैध किया गया हो और मामले में मुकदमा भी दर्ज हो।
विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में जहां कृषि भूमि को अकृषक दिखाकर मनी लांड्रिंग का मोटा खेल खेला गया है, वहीं जांच में दोषी पाये जाने पर कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसके साथ ही यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच पूरी होने पर घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जनपद के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय से किसी तरह का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है। इधर, सोमवार को भी एसआईटी ने जसपुर के दो काश्तकारों के साथ ही तीन चकबंदी अधिकारियों अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद उनके बयान दर्ज कराये। एसएलओ कार्यालय से भी एसआईटी को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed