फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 Bike and five arrested

Udham Singh Nagar News: बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे, चोरी की 14 बाइक बरामद

Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
14 Bike and five arrested
रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में बाइक और चाेर।
कोतवाली क्षेत्र से दो दिन में चोरी हुई थीं तीन बाइक
विज्ञापन


रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की हैं। कोतवाली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में बाइक चोरी की तीन घटनाएं हुई थी। आरोपियों के अनुसार नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
बुधवार को कोतवाली में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच शहर में बाइक चोरी की तीन घटनाएं हुई थी। बाइक की तलाश के लिए एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी खंगालने और कई लोगों से पूछताछ करने के बाद बाइक चोरी में रंपुरा के युवकाें की संलिप्तता सामने आई। मंगलवार को पुलिस टीम ने वार्ड 14 भदईपुरा निवासी शिवम यादव उर्फ सिम्मी, वार्ड 16 गड्ढा कॉलोनी निवासी सचिन पाल उर्फ उमा, वार्ड 21 मेडिकल वाली गली रंपुरा निवासी विशाल उर्फ झींगा और वार्ड 14 दुधियानगर निवासी सचिन यादव उर्फ छिद्दा की बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि वह बाइक चोरी की है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की हुई कुल 14 बाइक और इलेक्टि्रक कटर बरामद किया है। एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

----
बाइक नहीं बिकने पर कटर से देते थे काट
आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद दो-तीन दिन तक उसे खड़ी रखते हैं और इस दौरान बाइक को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करते हैं। चोरी की बाइक वह पांच से 10 हजार रुपये के बीच में बेच देते हैं। यदि कोई बाइक नहीं बिकती तो वह एएनझा इंटर कॉलेज के नजदीक बने खंडहर में उसे छिपा देते हैं। इसके बाद उनका एक साथी वार्ड नंबर 12 दुधियानगर निवासी भगवान बाबू शर्मा बाइक को इलेक्ट्रानिक कटर से काटता था और फिर सभी आरोपी बाइक के पुर्जाें को गलियों में आने वाले कबाड़ियों को फुटकर में बेचते थे। चोरी की बाइक के पुर्जें खरीदने वाले कबाड़ियों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

नेपाल तक बेची जाती हैं चोरी की बाइक, 15 से अधिक बाइक बेची
रुद्रपुर। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले करीब एक साल से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और अब तक 15 से अधिक बाइक बेच चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरेापियों के जरिए बेची गई कई बाइक नेपाल में चल रही हैं। संवाद


-----
पुरानी बाइक को बनाते हैं शिकार

रुद्रपुर। अधिकतर पुरानी बाइक के लॉक खराब हो जाते हैं और कोई भी चाबी उसमें आसानी से लग जाती है। इस कारण आरोपी पुरानी बाइक पर विशेष नजर रखते हैं और किसी भी चाबी से लॉक को खोल कर बाइक ले कर फरार हो जाते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि बाइक स्वामी लॉक को हमेशा दुरुस्त रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed