{"_id":"5c003879bdec22415a7f9e9e","slug":"131543518329-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक के 12 संचालको के लिए 30 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक के 12 संचालको के लिए 30 नामांकन पत्र बिके
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि संचालकों के 12 पदों के सापेक्ष सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 30 नामांकन पत्र बिके। अब शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बताया कि एक दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन दिसंबर को नाम वापसी और अंतिम वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रदर्शन के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 10 दिसंबर को संचालक मंडल के सदस्यों के लिए मतदान होगा। 11 दिसंबर को सभापति, उप सभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, तराई विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष गोपाल बोरा, बैैंक प्रबंधक पीसी दुम्का आदि मौजूद रहे।