फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गलत दिशा में वाहन चलाया तो लाइसेंस होगा निरस्त

गलत दिशा में वाहन चलाया तो लाइसेंस होगा निरस्त

Wed, 25 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गलत दिशा में वाहन चलाया तो लाइसेंस होगा निरस्त
रुद्रपुर। डीएम ने कलक्ट्रेट में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम, सीओ और एआरटीओ को अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का लाइसेंस निरस्त करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग, बिना लाईसेंस, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, मोबाइल से बात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उनके लाईसेंस निलंबन करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


कहा कि व्यवसायिक वाहनों मे क्षमता से अधिक यात्रियों को यात्रा कराने पर सम्बन्धित चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़क के किनारे लगाए साइनेज साफ और स्पष्ट दिखने चाहिए। सड़क के किनारे किसी की भवन निर्माण सामग्री पाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सभी व्यवसायिक वाहन चालकों/परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहना कर वाहन चलाना अनिवार्य करने को कहा। साथ ही जिन व्यवसायिक वाहनों में अभी तक स्पीड गर्वनर नहीं लगे हैं उन्हें एक महीने के भीतर स्पीड गवर्नर लगवाने का नोटिस भेजने और वाहनाें की फिटनेस केवल तकनीकी अधिकारी द्वारा ही निर्गत करने को कहा।


ड्राइविंग स्कूल में दी जा रही ट्रेनिंग को सीसीटीवी के माध्यम से रिकार्ड करने के भी निर्देश दिए। कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए रोड कटिंग समिति बनाई गई है। कोई भी कार्यदायी संस्था विद्युत, पेयजल, बीएसएनएल लाइन आदि डालने से पूर्व समिति की अनुमति लेंगे। वहां एडीएम प्रताप सिंह शाह, एसपी कमलेश उपाध्याय, लोनिवि एसई जीसी विश्वकर्मा, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, विजय नाथ शुक्ल, युक्ता मिश्र, एआरटीओ पूजा नयाल, अनीता चंद्र, रामप्रकाश राठौर सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed