फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नानकमता को हराकर शक्तिफार्म बना चैंपियन

नानकमता को हराकर शक्तिफार्म बना चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नानकमता को हराकर शक्तिफार्म बना चैंपियन

विज्ञापन
शक्तिफार्म में खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-19 वर्ग में शक्तिफार्म ने नानकमत्ता को 3-0 से हराया। देवनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-19 में दो, अंडर 17 में दो और अंडर 14 में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 में शक्तिफार्म की ओर से कमल, विश्वजीत और सुमित ने नानकमत्ता के खिलाफ एक-एक गोल दागकर टीम को 3-0 से जीत दिलाई। अंडर 17 वर्ग में रूदपुर ने देवनगर को 1-0 से हराया। अंडर 14 वर्ग में देवनगर ने ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। देवनगर की ओर से उदय सरदार, अनिकेश खान और पंकज हालदार ने एक-एक गोल दागा। विजेता टीमें रुद्रपुर में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी। वंकेश सरदार, निर्मल सरकार, सतीश शर्मा, रामजन्म चौहान, जयंत मंडल, पंकज राय, बलवीर सिंह, रामअवतार गुप्ता, हृदेश चौहान, अवधेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed