फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार 30 और 31 जुलाई को

बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार 30 और 31 जुलाई को

Sat, 28 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार 30 और 31 जुलाई को
बाजपुर। जरूरतमंद के द्वार पर उजाला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही हैं। जून माह में काशीपुर, रामनगर, बाजपुर में ओपीडी आपके द्वार की सफलता के बाद उजाला अस्पताल द्वारा बाजपुर में श्री पूर्णानंद तिवारी आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषद्यालय में 30 और 31 जुलाई को दो दिवसीय ओपीडी शिविर लगाया जा रहा है। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचें और दवाएं बांटी जाएंगी।
विज्ञापन



बाजपुर में उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप 30 जुलाई को श्री पूर्णानंद तिवारी आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषद्यालय में सुबह 10 से प्रारंभ होगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रुप से लाना होगा।
विज्ञापन



ओपीडी में उदर, जोडों के दर्द, ब्लड़ शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अलसर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। कैंप में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके अलावा चिकित्सक के परामर्श पर ही ईसीजी भी की जाएगी। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में इलाज कराने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed