{"_id":"691f6f2f168ff751690e03ab","slug":"120-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-after-clicking-on-the-link-received-on-whatsapp-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135215-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: व्हाट्सएप पर आए लिंक क्लिक करते ही खाते से निकल गए एक लाख 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: व्हाट्सएप पर आए लिंक क्लिक करते ही खाते से निकल गए एक लाख 20 हजार
Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक करते ही एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 20 हजार 469 रुपये निकाल दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
बाजपुर रोड, केशवपुरम कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार ने आईटीआई थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती 22 अगस्त की दोपहर लगभग पौने चार बजे उसके बड़े भाई के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप लिंक आया था। इसे क्लिक करने पर उनके बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,20,469 रुपये निकल गए। इनमेंं 10275.97 रुपये मोबिक्विक सिस्टम एसएल गुरूग्राम, 10194.70 रुपये जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड मुंबई, 99,999 रेज केआर फाइड वायनाड के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।