फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 transformers blown, more than 185 poles collapsed

तेज अंधड़ ने मचाई तबाही, दो दर्जन कच्चे घर गिरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
12 transformers blown, more than 185 poles collapsed
सितारगंज। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अंधड़ ने भारी नुकसान पहुंचाया। 25 कच्चे घर गिर गए और 12 ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही करीब 185 पोल धराशायी हो गए। इससे कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। शनिवार को राजस्व कर्मियों ने अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे और देखते ही देखते अंधड़ ने काफी नुकसान किया। आंधी और बारिश से वाल्मीकि बस्ती, जीएस कॉलोनी, नहरपार, वार्ड संख्या एक, दस, चार, तीन आदि मोहल्लों में करीब 25 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और टिनशेड उड़ गए। हादसे में करीब दस लोग चोटिल भी हो गए। वाल्मीकि बस्ती वार्ड एक निवासी सफाई कर्मी सुखलाल पर कच्चे मकान की दीवार गई।
विज्ञापन

उन्हें गंभीर चोटें लगने पर परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। सुखलाल की बेटी का दस दिन बाद विवाह है। उनका घर टूट गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इस बीच करीब 12 ट्रांसफार्मर फुंक गए और 185 पोल टूटे हैं। इससे नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के ईई चंदन बसनेत ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व गिरे पोलों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के आधे हिस्से में बिजली सुचारु कर दी गई है। शेष में मरम्मत का कार्य जारी है। इधर, नगर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी, और अकरम बेग ने हालात का जायजा लिया और राजस्व कर्मी को मौके पर बुलाकर क्षति का आकलन कराया। चेयरमैन ने बताया कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
सितारगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व विधायक ने यूथ कांग्रेसियों के साथ ऊर्जा निगम के दफ्तर में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा दो दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को पूर्व विधायक नारायण पाल कार्यकर्ताओं के साथ ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इधर, ऊर्जा निगम के ईई चंदन बसनेत ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। वहां पर प्रदेश संयुक्त सचिव पूरन चौहान, इश्तियाक अंसारी, बलवीर सिंह बल्ली, वसीम मियां, गंगासागर, ताबीर मलिक, जीत सिंह, रंधीर बल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed