{"_id":"64330b8dd1d02f85420b4824","slug":"12-students-selected-for-inspire-kashipur-news-c-8-1-107388-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रांतीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जाएंगे जिले के 12 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रांतीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जाएंगे जिले के 12 विद्यार्थी
Mon, 10 Apr 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से 26-27 अप्रैल को डाॅल्फिन इंस्टीट्यूट मांडूवाला चकराता रोड देहरादून में इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी।
बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि इसके लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें जीआईसी गदरपुर के फैजान अंसारी, मोहित, काशीपुर के यूपीएस जसपुर खुर्द की प्रज्ञा, विजन वैली स्कूल के नवदीप सिंह, एमजी एकेडमी खटीमा की तनिष्का राना, साकिब अंसारी, सिटी काॅन्वेंट स्कूल के तपन कोठारी, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रियांशु कुमार, अर्शदीप कौर, सराफ पीएस के अभय बंसल, यूपीएस बिडोरा रुद्रपुर की अक्शा बी और सितारगंज पीएस नानकमत्ता के हर्षित डूंगरकोटी शामिल हैं।
चयनित प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना होगा। इस टीम को 25 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल पर देहरादून पहुंचना होगा। इन बच्चों के साथ टीम लीडर के रूप में जिला समन्वयक और एक शिक्षिका भी मौजूद रहेंगी। राज्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के लिए नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से 28 अप्रैल को कार्यशाला होगी। इसमें प्रस्तुति सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव समेत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।