{"_id":"5a872ae84f1c1bcb268ba466","slug":"111518807784-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन: एक दिन में एक ही बिल अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन: एक दिन में एक ही बिल अपलोड
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोषागार की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से विभिन्न विभागों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। विभागों के निर्माण, क्रय सामग्री सहित अनेक बिल वेबसाइट में अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। कभी तो एक दिन में एक ही बिल अपलोड हो रहा है।
विभिन्न विभागों को भुगतानों के लिए कोषागार की वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल अपलोड करने पड़ते हैं। इसके अलावा बिल की कापी कोषागार को भेजी जाती है। इनमें विभिन्न निर्माण के भुगतान, पेंशन, छात्रवृत्ति, कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, क्रय की गई सामग्रियों का भुगतान बिल शामिल है। हर विभाग को महीने की 20 तारीख तक बिल और इसके बाद तनख्वाह, पेंशन आदि का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होता है।
फरवरी शुरू होते ही कोषागार की वेबसाइट की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि कभी तो स्थिति यह रहती है कि दिनभर में एक भी बिल नहीं बन पाता है। इधर मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल ने बताया कि ट्रेजरी की वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दो महीने काम ज्यादा का भार ज्यादा होने से हर बार वेबसाइट की गति धीमी हो जाती है।