{"_id":"5c9fc07cbdec2258a54327e4","slug":"101553973372-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर क्रिकेर्ट्स ने किच्छा वैरीयर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर क्रिकेर्ट्स ने किच्छा वैरीयर्स को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रुद्रपुर क्रिकेटर्स की टीम विजेता रही।
शनिवार को बाजपुर रोड स्थित आईजीएल खेल मैदान में आयोजित लीग का शुभारंभ आईजीएल अध्यक्ष सुखराज सोनी ने किया। पहला मैच रुद्रपुर क्रिकेटर्स और किच्छा वारियर्स की टीम के बीच खेला गया। रुद्रपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट खोकर 251 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सुधांशु उपाध्याय ने 63, विकास ने 62, कैलाश बिष्ट ने 46, विनोद ने 38 रनों का योगदान दिया। किच्छा की ओर से कप्तान दुर्गेश ने 2, आदर्श, इमत्यिाज, अजय ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किच्छा की टीम 27 ओवरों में 167 रनों पर ही ढेर हो गई। राहुल ने 54, अंकित ने 19 रनों का योगदान दिया। रुद्रपुर की ओर से दीपक आर्या ने चार, विनोद, फैहद, अब्बास ने 2-2 विकेट चटकाए। नमन और प्रेमदीप अंपायर, गुरजीत सिंह स्कोरर रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारी कादिर खान ने बताया कि रविवार को काशीपुर स्टेडियम और बाजपुर क्रिकेेटर्स की टीम के बीच मैच होगा।