{"_id":"5bc6315bbdec22693a663522","slug":"101539715419-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का सम्मान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का सम्मान आज
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद पहली बार रुद्रपुर आ रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार के स्वागत के लिए राइजिंग फाउंडेशन ने तैयारियां पूरी कर ली है। शॉपर्स स्ट्रीट मॉल में बुधवार को मनोज का स्वागत किया जाएगा और 18 अक्तूबर को गल्ला मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि मनोज की खेल उपलब्धियों के चलते राष्ट्रपति ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा था। पुरस्कार मिलने के बाद मनोज जकार्ता में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने इंडोनेशिया गए थे। यहां उन्होंने सिंगल और डबल्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया था।
बुधवार शाम शहर के खिलाड़ी, नागरिक और राइजिंग सदस्य मनोज का स्वागत करेंगे। इस दौरान मनोज पत्रकार वार्ता भी करेंगे। वहीं, 18 अक्तूबर को गल्ला मंडी के बैडमिंटन हाल में सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक सभाओं, खिलाड़ियों की ओर से मनोज को सम्मानित किया जाएगा।