{"_id":"5b5e13274f1c1bf6548b5bf1","slug":"101532891943-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमंजिले मकान से गिरकर किशोरी की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिमंजिले मकान से गिरकर किशोरी की दर्दनाक मौत
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर शहर की सुभाष कॉलोनी में मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के समय घर पर किशोरी के परिजन मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी किशोरी की मां को दी। बेटी का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मूल रूप से मिलक रामपुर निवासी सुधीर शर्मा अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 14 स्थित सुभाष कॉलोनी में अरविंद कुमार गंगवार के मकान में पिछले तीन साल से किराए पर रहता है। उसके चार बच्चे हैं। रविवार की शाम सुधीर की दूसरे नंबर की बेटी अंजलि (15) तीसरी मंजिल पर अपने कमरे के बाहर बनी रैलिंग के पास खड़ी थी। वह रैलिंग पकड़कर आगे की ओर झुककर नीचे देख रही थी। अचानक उसका हाथ छूट गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंजलि के गिरने की घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी घरों में झाड़ू-पोछा करने गई लड़की की मां शोभा को दी। घर पहुंचकर शोभा ने जब बेटी की लाश देखी तो वह बदहवास हो गई। अंजलि का पिता सुधीर शर्मा सुरक्षा गार्ड का काम करता था। इन दिनों उसका काम छूट गया था और वह अपने गांव मिलक रामपुर गया था। सुधीर को भी घटना की सूचना दे दी गई। सुधीर का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है जबकि दूसरे नंबर की बेटी अंजलि के अलावा एक छोटा बेटा और एक बेटी सुभाष कॉलोनी में अपने माता पिता के साथ रहते है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।