{"_id":"69d016398a3059d744009019","slug":"100-days-tb-camps-are-being-organised-in-villages-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-141119-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गांवाें में आयोजित हो रहे 100 डेज टीबी कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गांवाें में आयोजित हो रहे 100 डेज टीबी कैंप
Sat, 04 Apr 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
120 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग हुई
काशीपुर। टीबी की जांच के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही 100 डेज कार्यक्रम के तहत गांवों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत गढ़ी इंद्रजीत में आयोजित हुए कैंप में 120 ग्रामीणों की टीबी की जांच हुई। वहीं 73 लोगों के चेस्ट के एक्सरे किए गए।
ग्राम पंचायत गढ़ी इंद्रजीत में 100 डेज टीबी कैंप का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजय पाल ने की और ग्रामीणों को जागरूक किया। सीएचओ मनीषा उपाध्याय, अरशद, विजेंद्र और पुनीत कुमार वासु ने ग्रामीणों को बताया कि टीबी का उपचार हो सकता है। कैंप में 120 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग हुई जिसमें 58 पुरुष, 62 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं 73 ग्रामीणों के टीबी चेस्ट एक्स-रे हुए। इनमें 44 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल रहीं। सीएचओ ने बताया कि प्रत्येक गांव में इस तरह के कैंप आयोजित हो रहे हैं ताकि ग्रामीणों की जांच हो सके।