{"_id":"64ef96c1ebb276e2990ecb59","slug":"100-cartoon-illicit-liquor-seized-in-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3215-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हरियाणा मार्का शराब की 100 पेटियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हरियाणा मार्का शराब की 100 पेटियां पकड़ीं
Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात गदरपुर के मोती नगर गांव में हरियाणा से लायी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। आबकारी टीम को देखकर तस्कर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गए। टीम ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां जब्त कर ली हैं।
जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल पन्ना लाल को गदरपुर के मोतीपुर गांव में हरियाणा से शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। रात में दबिश के दौरान संदिग्ध अवस्था में जाती हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। टीम ने जैसे ही चेकिंग के लिए ट्रैक्टर को रोका, चालक और अन्य तस्कर कूदकर भाग गए। तलाशी लेने पर ट्रॉली में अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां मिली। इसमें फोर सेल इन हरियाणा लिखा हुआ था। जिला आबकारी अधिकारी अशोक ने बताया कि शराब को हरियाणा से उत्तराखंड में बेचने के लिए लाया जा रहा था। इस शराब को तस्कर के दुकानों में आपूर्ति किए जाने की आशंका थी। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एआरटीओ कार्यालय भेजा वाहन नंबर
रुद्रपुर। दबिश के दौरान टीम को देखकर चालक व तस्करों के भागने के कारण आबकारी विभाग की टीम तस्करों तक नहीं पहुंच सकी है। अब ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर की जांच के लिए एआरटीओ कार्यालय भेजा गया है। इसके आधार पर ट्रैक्टर मालिक का पता चल जाएगा। इससे तस्करों को पकड़ने में आसानी होगी।