फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 PRD personnel to guard over 460 units; incidents of theft on the rise

पंतनगर: 460 से अधिक इकाइयों की सुरक्षा में सिर्फ 10 पीआरडी जवान, चोरी की घटनाएं बढ़ीं

Sun, 20 Sep 2026 11:25 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

सिडकुल की 460 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार कमी आई है। कुछ साल पहले 40 पीआरडी जवानों के मुकाबले अब सिर्फ 10 जवान तैनात हैं जिससे रात की गश्त प्रभावित होने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

विज्ञापन
10 PRD personnel to guard over 460 units; incidents of theft on the rise
पंतनगर सिडकुल इकाई का एंट्री द्वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी सिडकुल पंतनगर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। यहां संचालित 460 से अधिक औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कुछ साल पहले तक 40 पीआरडी जवान उठाते थे। अब इनकी संख्या कम होकर मात्र 10 रह गई है।

विज्ञापन

कुछ समय तक सिडकुल में हर चौराहे और कंपनियों के आसपास तीन-चार जवान तैनात रहते थे। साल दर साल इनकी संख्या कम होती चली गई। पिछले साल तक करीब 20 जवान तैनात थे। इस साल वह भी आधे रह गए हैं। सिडकुल चौकी में पुलिस जवानों की संख्या भी कम है जिससे रात में गश्त प्रभावित हो रही है। उद्यमियों का कहना है कि सिडकुल एसोसिएशन व प्रशासन के बीच कई पूर्व में एमओयू हुआ था जिसमें सुरक्षा का जिम्मा प्रशासन ने लिया। इसके बाद कुछ दिन तक तो पर्याप्त जवान तैनात किए गए थे। एक स्थान पर दो तीन जवान रहते थे। अब इक्का-दुक्का जवान ही दिखते हैं।

विज्ञापन

चोरी की घटनाओं में इजाफा

उद्यमियों ने बताया कि बीते कुछ महीनों में फैक्ट्रियों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी, केबल चोरी और स्क्रैप चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। सेक्टर-4 और सेक्टर-11 में दो इकाइयों में घुसकर चोरी का प्रयास भी हुआ। उद्यमियों ने कई बार सिडकुल प्रशासन और जिला प्रशासन को पत्र लिखा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सिडकुल के आरएम मनीष बिष्ट ने छुट्टी में रहने का हवाला देते हुए अभी कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 40 पीआरडी जवान सिडकुल में सुरक्षा ड्यूटी करते थे। इससे कंपनियों में कड़ा पहरा रहता था। जवानों को रोजगार भी मिलता था। सुरक्षा में कमी करना चिंताजनक है। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।

सिडकुल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सड़कों पर वाहन चालकों की मनमानी हो रही है। सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान तक नहीं है। प्रशासन को जवानों की संख्या बढ़ानी चाहिए। -अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।

पनियों से जो मेंटिनेंस चार्ज लिया जाता है। उसी से पीआरडी जवान भी रखे जाने थे मगर इसका पालन नहीं हो रहा है। सिडकुल की सुरक्षा जरूरी है। -श्रीकर सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।

सिडकुल के आरएम की जिम्मेदारी संभाल रहे एसडीएम मनीष बिष्ट से सुरक्षा में कमी के बारे में जानकारी ली जाएगी। उद्यमों की सुरक्षा में कमी को दूर कराया जाएगा। -नितिन सिंह भदौरिया, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed