{"_id":"609435648ebc3e8daa003d68","slug":"1-bus-is-not-running-rudrapur-news-hld423610377","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की 41 अनुबंधित बसों का संचालन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की 41 अनुबंधित बसों का संचालन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड कर्फ्यू के कारण सबसे अधिक आर्थिक नुकसान उत्तराखंड रोडवेज को हुआ है। यात्रियों की संख्या घटने और बसों की सीटों पर 50 प्रतिशत यात्री बैठाने से आदेश से रोडवेज की इनकम करीब 70 प्रतिशत घट गई है। यात्रियों की संख्या कम होने से रुद्रपुर रोडवेज डिपो प्रबंधन ने अनुबंधित सभी 41 बसों का संचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।
रोडवेज कर्मचारी कोरोना की पहली लहर की मार अब तक झेल रहे हैं। कर्मचारियों का चार महीने का वेतन अभी तक रुका हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने और कोविड कर्फ्यू के बाद रोडवेज की आय घटने से कर्मचारियों के सामने एक बार फिर वेतन का संकट खड़ा हो गया है। आय कम होने के कारण परिवहन मुख्यालय ने मई का डिपो के लिए दैनिक लक्ष्य भी निर्धारित नहीं किया है।
कोरोना महामारी में रुद्रपुर डिपो पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए डिपो प्रबंधन ने अनुबंधित 41 बसों का संचालन रोक दिया है। बता दें कि अनुबंधित बसों को रोडवेज की ओर से प्रति किमी भुगतान के साथ ही डीजल भी उपलब्ध कराया जाता है। जबकि अनुबंधित बस का चालक भी रोडवेज का कर्मचारी नहीं होता।
विज्ञापन
अनुबंधित बसों के संचालन होने से रोडवेज कर्मचारियों के वेतन न मिलने के संकट को देखते हुए उतंराचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेेश महामंत्री बालकृष्ण शर्मा ने भी परिवहन मुख्यालय को ज्ञापन भेजा था। इधर, रुद्रपुर बस स्टेशन प्रभारी ब्रहनंद कहते हैं कि वर्तमान में रुद्रपुर डिपो के बेड़े में कुल 94 बसें हैं। इनमें 53 डिपो की और 41 बसें अनुबंधित हैं। डिपो की आय कम होने से अनुबंधित बसों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है।