Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On Bandi Chhor Divas, lakhs of devotees bowed their heads at Sri Harmandir Sahib.

Udham Singh Nagar News: बंदी छोड़ दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में नवाया शीश

Tue, 10 Nov 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
On Bandi Chhor Divas, lakhs of devotees bowed their heads at Sri Harmandir Sahib.
नानकमत्ता। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस पर लगने वाले दीपावली मेला रविवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के साथ चार दिवसीय मुख्य पर्व शुरू हो गया। प्रदेश के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से पहुंची लाखों की संगत ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में अपनी हाजिरी भरी और पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर घी के दीपक जलाए। धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध रागी ढाड़ी कविसरी कथावाचक और इतिहासकारों ने संगत को गुरु जस श्रवण और सिक्खी का इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस पर 15 दिवसीय दीपावली मेला रविवार से शुरू हो गया। चार दिवसीय मुख्य पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में रखें गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 11 नवंबर को पड़ेगा।
विज्ञापन

बाबा अलमस्त दीवान हॉल में रविवार से शुरू धार्मिक दीवान में पंथ प्रसिद्ध गुरविंदर सिंह अनमोल, गुरबाज सिंह आजाद, देशा सिंह दिलेर के ढाड़ी जत्थे, भूपेंद्र सिह तेटा, सुच्चा सिंह डेरा पठान, गुरनाम सिंह परवाना, मुख्तियार सिंह सेवक, महल सिंह मस्त, दलजीत सिंह खालसा, स्वर्ण सिंह माला के कविसरी जत्थों के साथ श्री हरमंदिर साहिब दरबार अमृतसर के हजूरी रागी रंजीत सिंह जत्थे तथा नानकमत्ता साहिब के हजूरी रागी व कथावाचक ज्ञानी शमशेर सिंह, गुरसेवक सिंह ने संगत को गुरु जस श्रवण व सिख पंथ का इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक दीवान का संचालन एसजीपीसी के धर्म प्रचारक सुखविंदर सिंह एमए ने किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, पवित्र बाऊली साहिब पर भी आस्था एवं श्रद्धा के साथ मत्था टेक अरदास की। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी।
डेरा कार सेवा में दिल्ली से पहुंचे डेरा मुखी संत बाबा बचन सिंह के साथ आए दिल्ली के लागंरियों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष पकवान का लंगर तैयार किया था। गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा की ओर से लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने इस दौरान लगे मेले का भी आनंद उठाया।
वहां डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीबी कमलेश कौर माटा, महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य गुरबंत सिंह, प्रकाश सिंह, देवेंदर सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रताप सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, हर भाग सिंह, प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, अजीत पाल सिंह आदि थे।

--
संगत की सेवा में यह संस्थाएं लगी थीं

बंदी छोड़ दिवस पर लगे दीपावली मेले में पहुंची लाखों की संगत की सेवा के लिए शासन-प्रशासन के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी व्यापक तैयारियां की थीं। प्रबंधन कमेटी की ओर से संचालित गुरु नानक इंटर कॉलेज व गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ ही एनसीपी, स्काउट गाइड के साथ सीनियर छात्र-छात्राओं ने लंगर हाॅल में लंगर छकाने से लेकर जोड़ा घर, कड़ा प्रसाद व श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने का कार्य किया। शाहजहांपुर से आए श्री गुरु नानक सेवा जत्था जत्थेदार मनजीत सिंह के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब, भाई मंझ सेवा सोसायटी सितारगंज के जत्थेदार सोहन सिंह के साथ लगे सेवादार लंगर की सेवा में लगे थे। पूरनपुर से पहुंचे गुरुनानक इंटर कॉलेज की टीम श्रद्धालुओं की सेवा में लगी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिवर में देवेंद्र सिंह, हरनीत सिंह, हरीशचंद्र सती सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सेवा में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed