{"_id":"8259a44d88f5fe6ef35eff45c6f67680","slug":"truck-fell-into-the-ditch-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, चालक जख्मी
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर बुरोड़ी मंदिर के समीप सेब से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। जिससे चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दो को विकासनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चकराता थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह हिमाचल के रोहणू से सेब लेकर विकासनगर की ओर आ रहा ट्रक करीब 11:30 बजे जैसे ही बुरोड़ी मंदिर के समीप पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
तेज गति से हुआ हादसा
दुर्घटना का कारण वाहन का तेज गति में होना बताया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। चकराता थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
ट्रक में लदा सारा सेब बर्बाद
ट्रक में लदा सारा सेब बर्बाद हो गया। 108 सेवा से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान वाहन चालक इसलाम, ट्रक मालिक इसलाम दोनों निवासी बेहट सहारनपुर और शहजाद निवासी सलीमपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद शहजाद को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।