फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   the boom of the Ganges Damage ITBP apartments

गंगा के उफान ने आईटीबीपी को भी नहीं बख्शा

Thu, 04 Jul 2013 09:37 AM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
the boom of the Ganges Damage ITBP apartments

आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले हिमवीरों की धरती को भी कुदरत ने नहीं बख्शा। बाढ़ से आईटीबीपी मातली कैंप को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


यहां आवासीय कालोनी के खतरे की जद में आने पर कई परिवार संयुक्त रूप से रह रहे हैं। मातली गांव में भी कई भवन खतरे की जद में हैं।

28 आवास असुरक्षित
बुधवार को अमर उजाला की टीम गंगोत्री मार्ग पर बसे  मातली पहुंची। यहां आईटीबीपी जवानों के लिए बनाई गई आवासीय कालोनी, प्रशासनिक भवन तथा अधिकारी मेस को नुकसान पहुंचा है। हिमवीरों के परिजनों से गुलजार रहने वाली आवासीय कालोनी इन दिनों खाली पड़ी है। चार आवास बाढ़ में बह गए हैं। जबकि 28 आवास असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनानी आरएस चंदेल बताते हैं कि बाढ़ के बाद कुछ दिनों तक हिमवीरों के परिवार संयुक्त रूप से रहे, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित कमरों में शिफ्ट कर दिया है। डिप्टी कमांडेट विवेक पांडेय बताते हैं कि बाढ़ से कैंप परिसर में करीब चार करोड़ का नुकसान हुआ है।

कई मकान खतरे की जद में

बाद में टीम ने मातली गांव की ओर रुख किया तो वहां भी कई मकान खतरे की जद में हैं। कई लोगों ने नदी के कटाव के चलते अपने घर खाली कर रखे हैं। यहां पैट्रोल पंप भी नदी के कटाव की जद में हैं। गांव के जयपाल सिंह पंवार, विजयपाल सिंह पंवार व गोपी किशन नौटियाल बताते हैं कि कटाव से भवन कभी भी नदी में समा सकते हैं। ऐसे में हल्की बारिश होती ही डर लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed