फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   The bodies are now beginning to rot

केदारनाथ: चारों ओर फैली लाशें, बारिश में टूटता पुलिस का धैर्य

Sun, 30 Jun 2013 02:47 PM IST
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
The bodies are now beginning to rot

विपरीत मौसम और विषम परिस्थिति की वजह से केदारनाथ धाम में मलबे से शवों को निकालने का काम मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


धाम में लगातार बारिश हो रही है। शव अब सड़ने लगे हैं। छूने भर से मांस के लोथड़े हाथ में आ जा रहे हैं। उनकी दुर्गंध से पुलिस के भी पांव उखड़ रहे हैं।

जहां देखो वहीं शव पड़े हुए हैं। भवनों के अंदर, मलबे में शव दबे हुए हैं। इन्हें निकालने में भवनों के ढहने का खतरा है। इसके अलावा कई शव खतरनाक चट्टानों में फंसे हुए हैं।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अब शासन से शव निकालने के लिए स्पेशल फोर्स की डिमांड कर रही है।

मौजूदा समय में केदारनाथ धाम में सिर्फ पुलिस ही मौजूद हैं। पुलिस भी धाम से करीब दो किमी दूर टेंट लगाए हुए है। मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने के लिए पुलिस को दो स्थानों पर डंडों के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि जो शव खुले में पड़े हुए थे, उनका दाह संस्कार कर दिया गया है। अब जो रह गए हैं, वे भवनों के अंदर मलबों या दीवारों में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इन शवों को निकालने के लिए मलबा हटाया जाता है, तो भवन भी ढह जाएंगे। जो सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हैं। शवों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कैंप में रह रहे जवानों की भी दुर्गंध से तबीयत बिगड़ रही है।


स्वास्थ्य की दृष्टि से शवों का निस्तारण जरूरी है। इसलिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है कि शवों को निकालने के लिए विशेष फोर्स की जरूरत है, जो चट्टानों और मलबे से शव निकाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed