फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth Parliament debates on women's safety and cyber crime

Tehri News: युवा संसद में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर हुई बहस

Mon, 01 Dec 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament debates on women's safety and cyber crime
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम के तहत युवा संसद तरुण सभा आयोजित की गई। इसमें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध औन एनईपी आदि मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम का प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने उद्घाटन किया। छात्रों ने भारतीय संसद की कार्यप्रणाली और संसदीय कार्यवाही को बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में लोकसभा व तरुण सभा के सम्मुख विपक्ष ने देश में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, एनईपी, शिक्षा और देश से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याएं उठाई गई। प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। युवा संसद कार्यक्रम में छात्रों ने संसदीय गतिविधियों के तहत प्रश्न काल, शून्य काल, चर्चा प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण प्रस्ताव, धन्यवाद और निंदा प्रस्ताव का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की अहम् भूमिका है। संयोजक डॉ. दिनेश कुमार वर्मा युवा संसद सभा का संचालन किया। निर्णायकों में डॉ. नूर हसन, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. पूजा भंडारी शामिल रहीं। समिति के सदस्य डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. अंकिता बोरा, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पुष्पा पंवार और डॉ. शुभम गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed