फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth dies under suspicious circumstances in in-laws' house

ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 23 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in in-laws' house
भिलंगना ब्लाक में बासर पट्टी के ग्राम धारगांव से यहां भरपूर गांव में अपनी ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के ससुर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक ने पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े की वजह से जहर खाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि 22 जुलाई को भरपूर गांव निवासी कल्याण सिंह कलुड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दामाद शीशपाल सिंह बिष्ट (33) पुत्र प्रताप सिंह निवासी धारगांव पट्टी बासर ने चाय बनाने को कहा। इसी दौरान उसने घर में रखा जहर पी लिया। जानकारी होते ही उसे सीएचसी चौंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में उनकी शादी हुई थी। उसके कुछ दिनों के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था, जिससे उसकी पत्नी गत पांच माह से अपने मायके में ही रह रही थी। युवक होटल में नौकरी करता था और कई दिनों से अपने घर धारगांव में ही रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के जहर पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैै। ससुराल के लोग भी अनभिज्ञता जता रहे हैं। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है, बावजूद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed