फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth Congress surrounds CMO

युवा कांग्रेस ने सीएमओ को घेरा

Sun, 09 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress surrounds CMO
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डा. मीनू रावत का घेराव किया। अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट, सर्जन, बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती न होने पर उन्होंने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार (आज) से अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर का संचालन पीपीपी मोड में बीते मार्च माह से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट कर रहा है। रविवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बेलेश्वर अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल के निरीक्षण को पहुंची सीएमओ डा. मीनू रावत का उन्होंने आधे घंटे तक घेराव किया। कहा कि सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अस्पताल को पीपीपी मोड में दिया है। एमओयू के अनुसार अस्पताल में 9 डाक्टरों की तैनाती होनी आवश्यक है, लेकिन रेडियोलाजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को ऋषिकेश देहरादून जाना पड़ रहा है। सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। सीएमओ ने कहा कि वह जौलीग्रांट अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर समीक्षा करेगी। कहा अल्ट्रासाउंड न होने तथा डाक्टरों की पर्याप्त संख्या न होने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। घेराव करने वालों में मयंक जोशी, मंजीत पोखरियाल, सौरभ नेगी, अखिलेश नौटियाल, कुलदीप, राहुल डबोला व संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed