फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work completed on 2,291 out of 2,306 Jal Jeevan Mission schemes.

Tehri News: जल जीवन मिशन की 2306 में से 2291 योजनाओं का काम पूरा

Thu, 08 Oct 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 08 Oct 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Work completed on 2,291 out of 2,306 Jal Jeevan Mission schemes.
नई टिहरी। जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने सीवर लाइन और पेयजल लाइन के लीकेज की फील्ड रिपोर्ट की समीक्षा की। बताया गया कि जल जीवन मिशन की 2306 में से 2291 योजनाओं पर काम पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने जिले में कार्यरत नौ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी दी। बैठक में जल जीवन मिशन की योजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जल निगम की कुल 1259 योजनाओं में से 1,252 योजनाएं पूर्ण कर दी गई है। जबकि सात योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से 1,047 योजनाओं में से 1,039 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी अन्य पर कार्य गतिमान बताया गया। सीवरेज लाइन और पेयजल लाइनों में लीकेज की समीक्षा के दौरान क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जहां भी पेयजल और सीवरेज लाइनों के इंटरसेक्शन की संभावना थी वहां आवश्यकतानुसार लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनसाली और चमियाला में लाइन शिफ्टिंग पूर्ण कर ली गई है जबकि देवप्रयाग और नई टिहरी में कुछ प्रकरण लंबित हैं। नरेंद्रनगर में चल रहे सीवरेज कार्य के बावत सीवर लाइन और पेयजल लाइन के बीच पर्याप्त दूरी रखने को कहा गया। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर पेयजल स्रोतों को दूषित होने से बचाएं। संबंधित अधिकारियों को फील्ड सर्वे कर पेयजल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ राम प्रकाश,जल निगम के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार जैन और ईई केएन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed