{"_id":"6ac79c3f505be8032904d56a","slug":"villagers-are-forced-to-cover-a-distance-of-five-kilometers-on-foot-tehri-news-c-54-1-uki1003-122667-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पांच किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पांच किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं ग्रामीण
Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
जल्द समस्या हल नहीं होने पर यमुनोत्री हाईवे जाम करने की चेतावनी
उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड का छमरोली गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। स्थिति यह है ग्रामीणों को आज भी पांच किमी की दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ता है। कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के कारण अब उन्होंने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि अगर 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो उन्हें धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर शिवगुफा में चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्राम प्रधान कंचन देवी, सुशीला, राजेश्वरी, कमलेश्वर, महेशचंद्र, हरीश का कहना है कि वर्षों से वह सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
शासन की ओर से स्वीकृति के बाद लोनिवि ने सर्वे भी किया लेकिन उसके बाद विभाग की ओर से इस पर आगे किसी प्रकार की प्रक्रिया को नहीं बढ़ाया गया। इससे आज भी लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए चार से पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। किसी व्यक्ति के बीमार या गर्भवती को सड़क तक पहुंचाने में खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इससे पूर्व ग्रामीणों ने लोकतंत्र की किसी भी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया था। लेकिन उसके बावजूद भी सुनवाई न होने पर उन्हें यमुनोत्री हाईवे चक्काजाम करने की रणनीति पर विचार करना पड़ा है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि अगर पंद्रह दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह शिवगुफा के समीप यमुनोत्री हाईवे को जाम कर देंगे।
लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश नौटियाल का कहना है कि छमरोली गांव की सड़क के मामले में वन भूमि हस्तांतरण के लिए प्रक्रिया पूरी कर वन विभाग को भेज दी गई है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।