फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women's Congress protests gas shortage and rising inflation

Tehri News: रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का विरोध

Fri, 13 Mar 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 13 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress protests gas shortage and rising inflation
गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का विरोध
विज्ञापन

गांधी आश्रम परिसर में लकड़ियों पर खाना बनाकर सरकार की नीतियों को किया उजागर

नई टिहरी। महिला कांग्रेस ने रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने बौराड़ी गांधी आश्रम के परिसर में लकड़ियों में खाना पकाकर अपना विरोध जताया।


कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश की जनता परेशान हैं। पहले से जनता महंगाई से परेशान हैं। रसोई गैस के बढ़ते दामों और किल्लत से लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए दिनभर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की जनता पहले नोट बंदी, फिर कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडर और अब गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में फैसला ले रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए, कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों का कितना स्टॉक है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, अनिता शाह, शगुफ्ता प्रवीन, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed