फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will distribute the worshiped Akshat from Ayodhya from door to door

Tehri News: अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर जाकर करेंगे वितरित

Sun, 24 Dec 2023 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Will distribute the worshiped Akshat from Ayodhya from door to door
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में एक से 15 जनवरी तक होने वाले अक्षत वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से समर्पण राशि जुटाई थी। ऐसे में इस बार अयोध्या से आए पूजित अक्षत को भी घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है। सभी लोग टोली बनाकर घर-घर अक्षत वितरण में सहयोग करें।
विज्ञापन

आरएसएस कार्यालय में नगर कार्यवाह रमानुज बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अक्षत वितरण कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक अब्बल सिंह श्रीकोटी, पूर्व जिला कार्यवाह संजीव भट्ट ने बताया कि नगर में पांच हजार पूजित अक्षत एक से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा। इस मौके पर संघ के विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. सुशील कोटनाला, उदय रावत, लक्ष्मी उनियाल, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, विनय सेमवाल, बेणी माधव, राजेश डिंयूडी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed