फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Who will run the boat and barge floating marina

कौन चलाएगा बार्ज बोट व फ्लोटिंग मरीना

Wed, 27 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में खड़ा बार्ज बोट और फ्लोटिंग मरीना का संचालन आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पर्यटन विभाग ने नवंबर में सीएम से इनका लोकार्पण तो करा दिया, लेकिन संचालन कौन करेगा इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। जिससे करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी प्रतापनगर की जनता और पर्यटकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


टिहरी बांध की झील में पर्यटन विभाग का आठ करोड़ रुपये से बनाया गया बार्ज बोट और फ्लोटिंग मरीना जंक खा रहा है, लेकिन विभाग इसके संचालन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाया है।
विज्ञापन


बार्ज बोट का निर्माण झील से दो बस और चार कार सहित 45 टन सामान ढोने के लिए किया गया था, जिससे प्रतापनगर क्षेत्र के अधिकतर लोग बोट से ही आवागमन कर सकते थे। लेकिन आठ माह से तैयार खड़ी बोट का संचालन कौन करेगा इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति फ्लोटिंग मरीना की है। चार करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई मरीना (पानी में चलता- फिरता रेस्टोरेंट) पर्यटकों के लिए बनाई गई थी, लेकिन इसके संचालन को लेकर भी पर्यटन विभाग कुछ तय नहीं कर पाया है। मरीना में 40 लोग एक साथ बैठकर झील का लुत्फ उठा सकते हैं, जो पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बन सकता है।


बार्ज बोट का संचालन पहले जिला पंचायत को दिया गया था। उन्होंने निविदा जारी की थी, लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। अब बार्ज टाडा को सौंपने की तैयारी की जा रही है। फ्लोटिंग मरीना को पीपीपी में संचालित किया जाना है, लेकिन अभी तक कोई पार्टनर नहीं मिल पाया है। अब हट्स बन गई है। उम्मीद है कि जल्द कोई पार्टनर मिल जाएगा।
-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी नई टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed