{"_id":"67b9d4de5664b2214c0e07c1","slug":"water-is-not-coming-in-many-houses-of-kandi-and-bagon-villages-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111217-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कंडी और बगोन गांव के कई घरों में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कंडी और बगोन गांव के कई घरों में नहीं आ रहा पानी
Sat, 22 Feb 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण स्रोतों से ढो रहे हैं पेयजल, जल संस्थान की कार्यप्रणाली से परेशान
कंडीसौड़ (टिहरी )। थौलधार ब्लॉक के कंडी और बगोन गांव में जल जीवन मिशन योजना सुविधा कम लोगों के लिए मुसीबत अधिक बन गई है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए कंडी और बगोन दोनों गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन कई लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को स्रोत से ही पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। जल संस्थान की इस लचर कार्य प्रणाली पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है।
कंडी और बगोन गांव में निवासरत लोगों पर जल संस्थान की लापरवाही भारी पड़ रही है। कंडी गांव के साहब सिंह गुसाईं, राम प्यारी देवी, राम प्रसाद उनियाल ने बताया कि उनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे लोगों के घरों में या स्रोत पर जाना पड़ रहा है। कमोवेश यही स्थिति बगोन गांव में भी बनी हुई है।
गांव के ऐलम सिंह, मनवीर सिंह, मदन सिंह ने बताया कि जब से जल जीवन मिशन योजना बनी है, तब से उनके घरों में पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। परिजनों का अधिकांश समय प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने में बीत रहा है। घरों में पानी की आपूर्ति हुए बिना ही जल संस्थान की ओर से बिल भेजे जा रहा है। जल संस्थान कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई, लेकिन समस्या के समाधान के लिए विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। कहा यदि जल्द ही सभी घरों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो गांव के लोग आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
कंडी और बगोन गांव के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। दोनों गांवों में एक-दो दिन के अंतर्गत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
-शांति बिष्ट, अवर अभियंता जल संस्थान कंडीसौड़