फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Waste disposal has become a major challenge in Nainbagh town.

Tehri News: नैनबाग कस्बे में कूड़ा निस्तारण बना है बड़ी चुनौती

Sat, 17 Jan 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Jan 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Waste disposal has become a major challenge in Nainbagh town.
सड़क किनारे जमा कूड़े से यमुना नदी हो रही प्रदूषित
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। कस्बे में कूड़ा निस्तारण बड़ी चुनौती बना हुआ है। जगह नहीं मिलने के कारण कस्बे के लोग यमुना नदी के किनारे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कूड़ा डंप कर रहे हैं जो सीधे यमुना नदी को प्रदूषित कर रहा है।



दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाला नैनबाग कस्बा क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ कई सरकारी विभागों के कार्यालय के साथ गैर सरकारी संस्थान भी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, सचिव अनिल कैंतुरा ने बताया बाजार में साफ-सफाई और कूड़ा एकत्रित करने के लिए जिला पंचायत की ओर से एक सफाई कर्मचारी रखा गया है।
विज्ञापन

व्यापारी भी सफाई कर्मचारी को 20 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करते हैं। बाजार में करीब 100 से अधिक व्यापारी है। कूड़ा निस्तारण के लिए उचित जगह नहीं होने के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्र का कूड़ा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के किनारे डंप किया जाता है। एकत्रित कूड़ा सीधे यमुना नदी में जाकर नदी प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टटोर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत, अजीत कंबोज, वीरेंद्र रमोला ने कहा कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों की ओर से कई बार तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कूड़ा के लिए उचित स्थान चयनित करने की मांग की गई लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए जगह नहीं मिल पाई है। यमुना नदी में कूड़ा जाने से नदी प्रदूषित हो रही हैं। कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से आसपास के क्षेत्र में हमेशा दुर्गंध बनी रहती है। बंदर और पशु कूड़े को सड़क पर इधर उधर बिखेर देते हैं, ऐसे में स्वच्छ भारत का सपना कैसे साकार हो पाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से कूड़ा निस्तारण के लिए उचित जगह के चयनित की मांग उठाई है।




कूड़ा निस्तारण के लिए जगह चयनित करने को लेकर शीघ्र स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारियों और तहसील कर्मियों की बैठक बुलाई जाएगी। सभी की सहमति के बाद उपयुक्त स्थान का चयन कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed