{"_id":"58346caa4f1c1b2b2513b28e","slug":"wandering-eligible-for-scholarships-and-pensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति व पेंशन के लिए भटक रहे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति व पेंशन के लिए भटक रहे पात्र
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लॉक में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और वृद्धों को एक साल से पेंशन नहीं मिली है। भुगतान को लेकर बाल गंगा महाविद्यालय के छात्रों ने अनशन करने पर अधिकारियों ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, बावजूद जरूरतमंदों को नहीं हो पाया है। जिससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
भिलंगना के सीमांत गांव गंगी के 92 वर्षीय इंद्र सिंह पुत्र रूपचंद और 86 वर्षीय शेर सिंह समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन पर ही निर्भर हैं, लेकिन उन्हें आठ माह से पेेंशन नहीं मिल पाई है। बुजुर्गों ने बताया कि वह कई बार गांव के लोगों से घुत्तू बैंक खाते में पेंशन आने की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में सक्षम नहीं होने से वह स्वयं विभाग में जाकर पता नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बालगंगा महाविद्यालय के दो सौ से अधिक छात्रों को भी एक साल से छात्रवृत्ति नही मिल पाई है।
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत जोशी छात्रसंघ अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि 20 दिन पहले भुगतान को लेकर कालेज में अनशन करने पर एसडीएम और समाज कल्याण अधिकारी ने 10 दिन के भीतर छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। एक भी खाते में पैसे नहीं डाले गए हैं, जिससे छात्रों को दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो विभाग के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
छात्रवृत्ति का बिल कोषागार को भेजा गया है। अब वहीं से संबंधित खातों में भुगतान किया जाएगा। वृद्धावस्था की पेंशन जिन्हें नहीं मिल रही है, इसकी पड़ताल कर जल्द भुगतान किया जाएगा।
-अविनाश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नई टिहरी।