फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villages and towns with a population of more than 250 will be connected by road

Tehri News: 250 से अधिक आबादी वाले गांव व कस्बे जुड़ेंगे सड़क से

Sat, 01 Mar 2025 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Mar 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Villages and towns with a population of more than 250 will be connected by road
सबसे अधिक 24 कीर्तिनगर और सबसे कम थौलधार ब्लॉक में तीन सड़कें प्रस्तावित
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने यूआरआरडीए को भेजा 116 सड़कों का प्रस्ताव
नई टिहरी। टिहरी जिले में मोटर मार्ग से वंचित 250 से अधिक आबादी वाले गांव/कस्बों को सड़क के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएमजीएसवाई ने मानक में आ रहे गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूआरआरडीए) को जिले के सभी नौ ब्लॉकों के लिए 116 सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में सबसे अधिक कीर्तिनगर में 24 और सबसे कम थौलधार ब्लॉक में कुल तीन सड़कें शामिल हैं। इसके पहले चरण में कितनी सड़कों को स्वीकृति मिलती है यह गांव/कस्बे की स्थिति पर निर्भर करेगा।
जिले में अभी ऐसे कई छोटी-छोटी आबादी वाले गांव हैं, जहां लोग वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। अब उन गांवों में जल्द सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। पीएमजीएसवाई ने चौथे चरण में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले गांव/कस्बों को सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

इसमें आबादी के साथ ही संबंधित गांव/कस्बे की सड़क से 1.5 किमी से अधिक पैदल दूरी का भी मानक रखा गया है। पीएमजीएसवाई ने 250 से अधिक आबादी वाले गांवों का सर्वे करने के बाद 116 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें सबसे अधिक कीर्तिनगर ब्लॉक में 24 सड़कें शामिल की गई हैं। देवप्रयाग 22, भिलंगना और जौनपुर 17-17, प्रतापनगर 10, नरेंद्रनगर में नौ, चंबा में आठ, जाखणीधार में छह और थौलधार ब्लॉक में कुल तीन सड़कों का प्रस्ताव शामिल है। स्वीकृत के बाद वन भूमि, सिविल और निजी भूमि का अड़ंगा सामने नहीं आया, तो गांव को सड़क से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना में 250 से अधिक बसावट वाले गांव-कस्बे जिनकी सड़क से 1.5 किमी पैदल दूरी है, उन गांवों का सर्वे कराया गया। मानकानुसार गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों के लिए 116 सड़कों का प्रस्ताव यूआरआरडीए को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- जीपी नौटियाल, ईई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed