फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers shut down construction work for demand of land

भूखंड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बंद कराया निर्माण कार्य

Wed, 31 Jul 2019 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers shut down construction work for demand of land
नई टिहर के कठियागांव में निर्माण कार्य बंद करवाते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
आवासीय भूखंड आवंटन न होने से नाराज टिहरी बांध प्रभावित कठियागांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आवासीय भूखंड आवंटन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कठियागांव के आसपास चल रहे टीएचडीसी के निर्माण कार्य को बंद करवाया और टीएचडीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहना है कि वे लंबे समय से आवासीय भूखंड आवंटन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन टीएचडीसी प्रबंधन तंत्र मांग को अनसुना कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था की जेसीबी भागीरथीपुरम के कठियागांव में पीएसपी के कार्यालय और सड़क निर्माण को पहुंची थी। जेसीबी पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जेसीबी के आगे बैठकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। ऐसे में जेसीबी को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने टीएचडीसी प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में टीएचडीसी ने कुलणा, मोलधार, डिबनू, बौराड़ी के विस्थापितों को तो आवासीय भूखंड दे दिए, लेकिन उन्हें लंबे समय बाद भी भूखंड नहीं दिए गए हैं। पूर्व में उत्तराखंड सरकार के उप मंत्री मंडलीय समिति से लेकर पुनर्वास निदेशक ने भी भूखंड देने के आदेश दिए थे। साथ ही टीएचडीसी के साथ भी समझौता हुआ था, जिसमें तय हुआ था कि गांव स्थित खाली भूमि पर ग्रामीणों को आवासीय भूखंड दिया जाएगा। टीएचडीसी लंबे समय बाद भी आवासीय भूखंड नहीं दे रहा है, बल्कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कर उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर नहीं होने देेंगे निर्माण कार्य। प्रदर्शन करने वालों में महीपाल सिंह, शीशपाल सिंह, रमेश सिंह, अजयपाल सिंह, जसपाल सिंह, जगदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, अर्जुन सिंह, विमला देवी, अहिल्या देवी, वीरा देवी, कौशल्या देवी, कुसुम देवी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed