फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers raised slogans at the Collectorate demanding a road.

Tehri News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

Mon, 12 Oct 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans at the Collectorate demanding a road.
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक का ग्राम पंचायत बनाली का कांडीगाड तोक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। बाद में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, ज्येष्ठ प्रमुख चंबा संजय मैठाणी ने सीडीओ को वरूणा अग्रवाल को सौंपे ज्ञापन में ज्ञापन में बताया है कि कांडीगाड तोक के ग्रामीण लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। जिजली गांव से कांडीगाड तोक के लिए पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग चंबा ने सड़क निर्माण के लिए समरेखण कर पिलर भी बनाएं लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सड़क न बनने से ग्रामीणों को करीब ढाई से तीन किलोमीटर पैदल दूरी नापनी पड़ती है। रोजमर्रा का सामान सिर और पीढ़ पर ढोना पड़ता है। गांव में पहले करीब 80 से अधिक परिवार रहते थे, लेकिन सड़क सुविधा न होने से वर्तमान में 40 परिवार ही रह गए है। अधिकांश परिवार पलायन कर चुके हैं। ग्राम प्रधान उर्मिला ने बताया कि सड़क न होने सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों के बीमार होने पर होती है। उन्हें कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि जल्द गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो गांव के लोग उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगे । सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र मामले निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके शांति प्रसाद, पंचम सिंह, शेर सिंह राणा, सोबन सिंह, दिनेश सिंह, नवीन प्रसाद, धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed