फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers face increased difficulties due to the strike by cooperative secretaries.

Tehri News: सहकारी सचिवों की हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

Mon, 12 Oct 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers face increased difficulties due to the strike by cooperative secretaries.
खाद-बीज वितरण, कृषि ऋण और सहकारी लाभांश से जुड़े कार्यों में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सहकारी समिति सचिवों की 12 दिनों से जारी क्रमिक हड़ताल का असर अब किसानों को मिलने वाली जरूरी सुविधाओं पर पड़ने लगा है। कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कामकाज प्रभावित होने से खाद-बीज वितरण, कृषि ऋण और सहकारी लाभांश से जुड़े कार्यों में बाधा आ रही है। ऐसे में किसानों को समय पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर बहुउद्देशीय सहकारी समिति संगठन ने चिंता जताई है।
संगठन ने सहकारी समिति सचिवों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले में हस्तक्षेप कर सचिवों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि वर्तमान समय किसानों और काश्तकारों के लिए कृषि कार्यों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान खेती के लिए खाद-बीज की व्यवस्था, कृषि ऋण संबंधी प्रक्रियाओं और सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित अन्य जरूरी कार्यों का समय पर पूरा होना आवश्यक है लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते इन कार्यों के प्रभावित होने से किसानों को मिलने वाली सेवाओं में व्यवधान पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने सहकारिता मंत्री से आग्रह किया है कि सचिवों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल करते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान निकाला जाए। ज्ञापन पर बहुउद्देशीय सहकारी समिति संगठन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह नेगी, जयेंद्र सिंह राणा, पर्मियन सिंह रावत, केंद्र सिंह पयाल, गोपाल गुसाईं, कमलेश नागर, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed