फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers demanded to build a separate road from the military camp

ग्रामीणों ने की मिलिट्री कैंप से अलग सड़क बनाने की मांग

Fri, 11 Nov 2022 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded to build a separate road from the military camp
नगर क्षेत्र से बखरियाणा आदि गांव के लोगों ने मिलिट्री बेस कैंप के गेट से ग्रामीणों के लिए नई सड़क तलाई-गुजराड़ा-डौंर मोटर मार्ग पर मिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग अक्सर मिलिट्री बेस कैंप से होकर नरेंद्रनगर बाजार पहुंचते हैं लेकिन आवागमन के दौरान ग्रामीणों को सेना की पूछताछ और रोकटोक के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बखरियाणा क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को भेजे ज्ञापन में बताया कि नरेंद्रनगर के निचले छोर पर स्थित मिलिट्री कैंप क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों से आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2017-18 से यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है जबकि ग्रामीणों का यह पुराना रास्ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के सूरत सिंह आर्य के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम डीएस नेगी के माध्यम से केंद्र सरकार ज्ञापन भेजकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपेंद्र थपलियाल, दिनेश कुमार, रविंद्र नेगी, बुद्धि कैंतुरा, चंदन सिंह, सोहन लाल, राजेंद्र गुसाईं और राजेंद्र राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed