{"_id":"6ac3aca063cd05a2bc03cfb6","slug":"villagers-affected-by-the-dam-are-distressed-due-to-the-suspension-of-the-ropeway-service-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121668-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रोपवे सेवा बंद होने से बांध प्रभावित गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रोपवे सेवा बंद होने से बांध प्रभावित गांव के लोग परेशान
Mon, 05 Oct 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों के लिए आवागमन का आसान जरिया टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा एक महिने से बंद है। रोपवे बंद होने से ग्रामीणों को अब डोबरा और पीपलडाली पुल के रास्ते आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें 50 से 70 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
रोपवे सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को डीएम /पुनर्वास निदेशक नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि रोपवे बंद होने से रैका, धारमंडल और मंदार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जल्द सेवा बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विधायक नेगी ने बताया कि टिहरी बांध प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए 2012 से टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा संचालित होती आ रही थी। इसके जरिए क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर बच जाता था लेकिन सिडकुल ने बीते 31 अगस्त से रोपवे संचालन से मना कर दिया, जिसके बाद सेवा बंद है। रोपवे बंद होने से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही 14 वहां कार्यरत कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों की परेशानी को देखते हुए रोपवे सेवा को जल्द शुरू करने की मांग की। डीएम नीतिका ने इस मामले में सचिव उद्योग से वार्ता कर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख कीर्ति पंवार, दिनेश पंवार, नरेंद्र राणा मौजूद रहे।