फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The INDIA alliance staged a protest against the Election Commission.

Tehri News: इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 05 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
The INDIA alliance staged a protest against the Election Commission.
नई टिहरी। इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के लोगों ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुडे लोग नई टिहरी हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। डॉ़ भीमराव आंबेडकर के स्मारक पर जाकर संविधान का वाचन किया। इसके बाद डाइजर होते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयोग केंद्र की भाजपा सरकार के जरिए वोट चोरी के कार्य में लगे है।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग के बर्खास्तगी की मांग करेंगा। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग के कारण लोकतंत्र खतरे हैं। लोग लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत और भीमलाल आर्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर देश में करोड़ों मतदाओं को उनके अधिकार से वंचित किया गया है। भाजपा के लोग उन्हें बचाने के काम में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकपा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने एसआईआर को रद्द करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट तिराहे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, राकेश राणा, विजय गुनसोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रवीन भंडारी, देवेंद्र नौडियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed