फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Consumption of alcohol at weddings and other marriage-related functions will be banned in Pujaldi village.

Tehri News: पुजाल्ड़ी गांव में शादी-ब्याह में शराब पीने पर रहेगी पाबंदी

Mon, 05 Oct 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 05 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Consumption of alcohol at weddings and other marriage-related functions will be banned in Pujaldi village.
चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत पुजाल्ड़ी की बैठक में गांव को नशा मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गांव के होने वाले सार्वजनिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शराब पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत के नियम का उल्लंघन करने वाले परिवार से 2100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान मता देवी की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में नशामुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में होने वाले आयोजनों को नशे से दूर रखकर सामाजिक माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम समाज सुधार समिति का भी गठन किया गया जिसमे विनीता देवी अध्यक्ष, सरिता देवी उपाध्यक्ष, सुमित्रा देवी सचिव और सेजल को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में ममता देवी, कमला देवी, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, भगवती प्रसाद, मनोहरी लाल और पप्पू राम को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में शराब नहीं संस्कार मुहिम के डॉ. जगदीश बडोनी, लक्ष्मी बहुगुणा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed