फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishabh and Sakshi triumphed in the discus throw competition.

Tehri News: चक्का फेंक प्रतियोगिता में ऋषभ और साक्षी ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 05 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Rishabh and Sakshi triumphed in the discus throw competition.
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग के बीच चक्का फेंक प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में ऋषभ प्रथम और बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सजवाण और प्रवीन पंवार ने ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्हांने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग के बीच चक्का फेंक में ऋषभ प्रथम, सत्यम द्वितीय और नैतिक राणा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, राधिका द्वितीय और आरुषि बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की अंडर-14 ऊंची कूद में श्रेष्ठ प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या गुसाईं प्रथम, सौम्या द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग ऊंची कूद में क्यारी के श्रेष्ठ प्रथम, जीआईसी काटल के नितिन द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर- 17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी रंगड़ गांव के मुकेश प्रथम रहे। अंडर-19 चक्का फेक में पुजार गांव इंटर कॉलेज के आशीष प्रथम, जीआईसी रौतुकीबेली के राहुल द्वतीय रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी म्याणी की शिवानी प्रथम, अलीशा द्वितीय रही। व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करने के साथ ही ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक देवेंद्र रावत, कमल पुंडीर, संजय चौहान, सुमिता रावत, नितिन यादव और अनीता मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed